Skip to content
Retranscrit

YouTube Channel Monetize Kaise Kare | How to Monetize YouTube Channel Step-by-Step | Vikash AI Pro

YouTubeLanguage: HI· Duration: 7:01
0:00
7:01
Export
AI tools
नमस्कार मित्रों, क्या हाल है यार? 31
दिसंबर 2025 की वह दिन मैं कभी नहीं भूल
सकता। मेरे मोबाइल पर एक नोटिफिकेशन पॉप
अप होता है। जैसे ही मैंने उसे खोला, मेरी
आंखें फटी की फटी रह गई। वहां लिखा था
विकास AI Pro वेलकम टू द YouTube पार्टनर
प्रोग्राम। दोस्त इस एक मैसेज का इंतजार
हर उस क्रिएटर को होता है जो दिन रात एक
करके वीडियो बनाता है। मुझे जो खुशी हुई
वो मैं आपको बता नहीं सकता। जहां लोगों को
अपना चैनल मोनेटाइज करने में महीनों और
सालों लग जाते हैं। वहीं मैंने यह मुकाम
कुछ ही दिनों में हासिल कर लिया। अब मेरा
डॉलर बनना भी शुरू हो गया है। अब सवाल ये
है कि मैंने यह कैसे की और कितने दिन में,
1 दिन में, 7 दिन में या 1 महीने में,
इसका आंसर आपको आगे वीडियो में मिलेगा। आज
मैं आपको अपनी पूरी जर्नी और 2026 का
बिल्कुल नया मोनेटाइजेशन प्रोसेस बताऊंगा
ताकि आपका चैनल भी बिना किसी रिजेक्शन के
पहली बार में ही मोनेटाइज हो जाए और
वीडियो के लास्ट में मैं कुछ ऐसी
मिस्टेक्स बताऊंगा जो मोनेटाइज अप्लाई
करने के बाद बिल्कुल भी नहीं करनी है।
नहीं तो मोनेटाइज होने के बजाय रिजेक्ट भी
हो सकता है। इसीलिए अगर आप एक नए क्रिएटर
भी हो तो इसे पूरा देखना क्योंकि आज नहीं
तो कल आपका भी चैनल मोनेटाइज होगा। वीडियो
शुरू करने से पहले भाई की खुशी के लिए एक
छोटा सा काम कर लो। वीडियो को लाइक करके
चैनल को सब्सक्राइब करो और इस वीडियो को
हाइप जरूर कर दो। इससे मुझे मोटिवेशन
मिलता है। चलिए सबसे पहले बात करते हैं
क्राइटेरिया की। जैसा कि आपको पता है एक
YouTube चैनल को मोनेटाइज करने के लिए
पुरानी शर्तें 1000 सब्सक्राइबर्स और 4000
घंटे का वॉच टाइम। लेकिन अब आप अपने चैनल
को हाफ मोनेटाइज भी कर सकते हो। इसके लिए
आपको चाहिए सिर्फ 500 सब्सक्राइबर्स और
3000 घंटे का वॉच टाइम। इससे आपके सुपर
थैंक्स और मेंबरशिप्स जैसे फीचर्स खुल
जाएंगे। अगर आपका शॉर्ट्स चैनल है तो उसके
लिए रिक्वायरमेंट अलग है। उसके लिए 1000
सब्सक्राइबर्स के साथ पिछले 90 दिनों में
10 मिलियन व्यूज चाहिए। अगर आपने इनमें से
एक भी कंडीशन कंप्लीट कर ली है तो आपके
YouTube स्टूडियो में अर्न सेक्शन के अंदर
अप्लाई नाउ का ऑप्शन दिखने लगेगा। यहीं से
शुरू होता है असली खेल। अब ध्यान से देखना
क्योंकि 2026 में मोनेटाइज करने का
प्रोसेस थोड़ा चेंज हो गया। जैसे ही आप
अप्लाई नाउ पर क्लिक करोगे आपके सामने कुछ
इस तरह का [संगीत] वीडियो आएंगे। बिल्कुल
टेंशन मत लेना। आराम से करेंगे। सबसे पहले
स्टार्ट पे क्लिक कर देना है। अब YouTube
की लंबी चौड़ी पॉलिसी आएगी। चाहो तो पढ़
सकते हो। नहीं तो नीचे स्क्रॉल करके इस
बॉक्स पर टिक करो और एक्सेप्ट पर क्लिक कर
दो। लो भाई पहला स्टेप कंप्लीट हो गया।
जितना आसान पहला स्टेप था उतना ही ज्यादा
दूसरा स्टेप क्रिटिकल है। यहीं पर 90% लोग
गलती करते हैं और अपना चैनल फंसा लेते
हैं। स्टेप दो यानी Google एडसेंस। अकाउंट
बनाना यहां से वीडियो को बहुत ध्यान से
देखना। पहला स्टेप कंप्लीट होने के बाद
सेकंड स्टेप में स्टार्ट का ऑप्शन दिखेगा।
उस पर क्लिक कर दो। अब तीन ऑप्शंस आएंगे।
आपसे पूछा जाएगा क्या आपके पास पहले से
एडसेंस अकाउंट है। अगर है तो यस सेलेक्ट
करो। अगर नहीं है तो नो। आई नीड टू क्रिएट
वन पर क्लिक करो। अगर आपको याद नहीं है कि
आपने कभी एडसेंस अकाउंट बनाया था या नहीं
तो तीसरा ऑप्शन आई डोंट नो चुनना। लेकिन
याद रखना एक इंसान के नाम पर पूरी लाइफ
में सिर्फ एक ही एडसेंस हो सकता है। अगर
आपके पास पहले से एडसेंस अकाउंट है तो
गलती से भी नया मत बनाना। नहीं तो
मोनेटाइज रिजेक्ट हो सकता है। अगर आपको
याद नहीं है तो सेफ साइड के लिए थर्ड
ऑप्शन सेलेक्ट करना। मेरे पास पहले से
एडसेंस नहीं था। इसीलिए मैंने नो आई नीड
टू क्रिएट वन सेलेक्ट किया और नेक्स्ट पर
क्लिक किया। यहां बहुत लोग कंफ्यूज हो
जाते हैं कि एडसेंस किस ईमेल से बनाएं?
YouTube ही वाला या नया Gmail? भाई मेरी
सलाह मानो तो एडसेंस के लिए अलग Gmail
बनाओ। क्योंकि अगर कभी आपका चैनल हैक हो
गया तो उसी ईमेल से जुड़ा एडसेंस भी जा
सकता है। लेकिन अगर एडसेंस अलग Gmail से
होगा तो चैनल हैक होने पर भी एडसेंस सेफ
रहेगा। मैंने पहले से एक अलग Gmail बना
रखा था तो वही सेलेक्ट कर लिया। जैसे ही
आप अपनी ईमेल सेलेक्ट करोगे आपके चैनल का
यूआरएल अपने आप आ जाएगा। यहां अपनी कंट्री
सेलेक्ट करो। जैसे मेरा इंडिया है और नीचे
स्क्रॉल करके टर्म्स एक्सेप्ट करो और
सेटअप अकाउंट पर क्लिक कर दो। अब आपके
सामने एडसेंस का फॉर्म खुलेगा। यहां अपनी
डिटेल्स भरते समय बिल्कुल भी जल्दबाजी मत
करना। अकाउंट टाइप हमेशा इंडिविजुअल रखना।
नेम में यहां अपने चैनल का नाम नहीं अपना
असली नाम डालना है जो आपके डॉक्यूमेंट्स
आधार क्यों पैन कार्ड पर है। अगर आपकी एज
18 साल से कम है तो अपने मम्मी पापा या
बड़े भाई का नाम यूज़ करना। अब एड्रेस
भरते समय बहुत ध्यान देना। वही एड्रेस
डालना जहां आप रहते हो। मैंने कैसे डाला?
एग्जांपल पहले विलेज एक्स वाई जेड पोस्ट
एबीसी डिस्ट्रिक्ट डीईएफ स्टेट जीएचआई और
लास्ट में अपना पिन कोड डाल देना। अगर
आपको समझ में नहीं आ रहा है तो आपका आधार
कार्ड में जैसा है उस तरह से पूरा लिख
देना। अगर पूरा एड्रेस एक लाइन में नहीं
आता तो बाकी एड्रेस लाइन दो में डाल दो।
उसके बाद सिटी एंड टाउन। आपके पास घर के
पास में जो सिटी है वो डाल दो। उसके बाद
पोस्ट कोड। बहुत लोग कंफ्यूज होते हैं
भाई। इसका मतलब पिन कोड ही होता है।
कंफ्यूज मत होना। यहां अपना पिन कोड डाल
देना है। उसके बाद अपना स्टेट सेलेक्ट कर
लेना। मोबाइल नंबर ऑप्शनल है। आप डाल भी
सकते हैं नहीं भी। सब भरने के बाद एक बार
फिर अच्छे से चेक कर लो कि कहीं गलती तो
नहीं। अगर सब ठीक है तो आप सबमिट पे क्लिक
कर दो। अगर आपने मोबाइल नंबर डाला होगा तो
ओटीपी आए तो डाल देना। मेरे केस में ओटीपी
नहीं आया। अब 5 से 10 सेकंड वेट करो। अगर
कुछ नहीं होता तो रीडायरेक्ट टू YouTube
पे क्लिक कर दो। अब आपका एडसेंस इन
प्रोग्रेस में चला जाएगा। यहां क्लियरली
लिखा होता है कि अप्रूवल में कुछ दिन लग
सकते हैं और कुछ केसेस में दो से तीन
वीक्स भी लग सकते हैं। इस समय घबराना नहीं
है। बस खुद पर भरोसा रखना। कुछ भी छेड़ा
नहीं करनी है। नहीं तो रिजेक्ट भी हो सकता
है। अब आपका काम खत्म। अब बारी है YouTube
की। मैंने 22 दिसंबर 2025 को अप्लाई किया
था और 29 दिसंबर 2025 को मेरा एडसेंस
अप्रूव हो गया। मतलब टोटल 7 दिन लगे। आपके
केस में कम भी लग सकता है ज्यादा भी। 29
दिसंबर को एडसेंस अप्रूव होते ही तीसरा
स्टेप ऑटोमेटिक रिव्यु चला गया। मेरे केस
में सेकंड स्टेप 29 दिसंबर को कंप्लीट हुआ
और थर्ड स्टेप 31 दिसंबर 2025 को कंप्लीट
हुआ और उसी दिन मेरा चैनल मोनेटाइज हो
गया। सच बताऊं 29 से 31 दिसंबर के बीच मैं
बहुत ज्यादा सोच रहा था क्योंकि बहुत सारे
YouTube गुरु बोल रहे थे कि ए वॉइस वाले
चैनल मोनेटाइज नहीं होते हैं और मैं खुद ए
वॉइस यूज करता हूं। लेकिन जब 31 दिसंबर को
वो मैसेज आया तो मेरा दिल गार्डन गार्डन
हो गया। यह वीडियो उन लोगों के मुंह पर
तमाचा है जो कहते हैं कि एआई वॉइस
मोनेटाइज नहीं होती। मेरा चैनल जीता जागता
सबूत है। उन गुरुओं को बता देना कि अगर
कंटेंट ओरिजिनल है तो एi वॉइस 100%
मोनेटाइज होती है। अगर बताऊं तो मेरे चैनल
को टोटल मिलाकर 9 दिन में मोनेटाइज मिला।
मोनेटाइज होने के बाद भी अर्निंग तब तक
नहीं आती जब तक एड्स ऑन नहीं करते।
YouTube स्टूडियो के अर्न टैब पर जाओ। वॉच
पेज एड्स पर जाकर टर्न ऑन करो। एक्सेप्ट
करो और मोनेटाइज ऑल कर दो। इसी तरह से
शॉर्ट्स फीड एड्स को भी इसी तरह ऑन करो।
इसके बाद मेंबरशिप, सुपर थैंक्स और ब्रांड
कनेक्ट सबको एक-एक करके इनेबल कर दो। मैं
भी सभी कर देता हूं।
[संगीत]
अब देखो मेरा डॉलर दिखना शुरू हो गया है।
30 को मोनेटाइज हुआ और 1 जनवरी 2026 को
मेरी पहली कमाई हुई। $.01।
आप लोग कमेंट में बताओ कि यह इंडियन रूपीस
में कितने पैसे हुए? अब सबसे जरूरी बात वो
गलतियां जो आपको बर्बाद कर सकती हैं आपका
सपना तोड़ सकती है। पहला मल्टीपल एडसेंस
गलती से भी एक नाम पर दो अकाउंट मत बनाना।
दूसरा एडसेंस टपरिंग। अप्लाई करने के बाद
Chrome में लोग इन करके बार-बार एडसेंस वन
में जाकर छेड़छाड़ मत करना। तीसरा
मिसलीडिंग मेटा डाटा। रिव्यू के समय
YouTube आपका मेन थीम लेटेस्ट वीडियो और
मोस्ट व्यू वीडियो चेक करता है। अगर
थंबनेल में कुछ और है और वीडियो में कुछ
और रिजेक्ट पक्का एक्टिव स्ट्राइक्स। अगर
चैनल पर कोई कम्युनिटी गाइडलाइन स्ट्राइक
है तो अप्लाई करने से पहले उसे हटने का
इंतजार करें। जाने के बाद अप्लाई करो। तो
दोस्तों यही है 2026 में चैनल मोनेटाइज
करने का सही तरीका। अगर वीडियो थोड़ा सा
भी हेल्पफुल लगा हो तो लाइक करके चैनल
सब्सक्राइब करना और वीडियो को हाइप जरूर
कर देना और दोस्तों के साथ शेयर जरूर
करना। कमेंट में बताओ अगली वीडियो किस
टॉपिक पर चाहिए। मिलते हैं किसी धमाकेदार
वीडियो में। तब तक के लिए, जय श्री राम।

Create a free account